Due to ongoing situation in the Middle East, please email store@dadabhagwan.org with your order details before purchasing internationally. We will confirm the applicable courier charges for you in advance.
  • INR
Close

Books

  • Picture of दादा भगवान और श्री सीमंधर स्वामी (२ पुस्तकों का सेट)

दादा भगवान और श्री सीमंधर स्वामी (२ पुस्तकों का सेट)

दादा भगवान और सीमंधर स्वामी से संबंधित यह २ पुस्तकों का सेट है जिसमें हमें आत्म ज्ञानी अम्बालाल पटेल उर्फ दादाभगवान और श्री सीमंधर स्वामी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होती है| दादाजी के पास शक्तियाँ थी जिससे वह महाविदेह क्षेत्र में रहने वाले वर्तमान तीर्थंकर सीमंधर स्वामी भगवान से सीधा अनुसंधान कर सकते थे|

Rs 35.00

Description

दादा भगवान और सीमंधर स्वामी से संबंधित यह २ पुस्तकों का सेट है जिसमें हमें आत्म ज्ञानी अम्बालाल पटेल उर्फ दादाभगवान और श्री सीमंधर स्वामी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होती है| दादाजी के पास शक्तियाँ थी जिससे वह महाविदेह क्षेत्र में रहने वाले वर्तमान तीर्थंकर सीमंधर स्वामी भगवान से सीधा अनुसंधान कर सकते थे|उन्हें जो आत्म जागृति का सुख प्राप्त हुआ, वही सुख उन्होंने लोगो को ज्ञानविधि द्वारा प्राप्त करवाया| इसके बारे में जानने हेतु, ज़रूर यह किताबें पढ़िए|

1) दादा भगवान कौन

अम्बालाल मुल्जिभई पटेल (जिन्हें हम दादा भगवान के नाम से जानते है), इन्हें जून १९५८ में सूरत स्टेशन पर आत्मा के पूर्ण साक्षात्कार का अनुभव हुआ| मूल भादरण में एक बहुत ही प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे अम्बालाल भाई कोन्त्रक्टोर का धंधा करते थे| जून १९५८ की एक शाम वह वड़ोदरा जाने के लिए सूरत स्टेशन पर, अँधेरा होने से पहले अपना शाम का भोजन समाप्त कर, ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे| जब उनका नौकर उनका डब्बा धोने के लिए गया तब उन्हें संपूर्ण ब्रम्हांड का ज्ञान केवल ४८ मिनिटों में हुआ| जगत कौन चलता है? मैं कौन हूँ? मोक्ष क्या है? मुक्ति का अर्थ क्या है? मोक्ष कैसे प्राप्त हो सकता है इत्यादि प्रश्नों का उत्तर उन्हें उन ४८ मिनिटों में हुआ| यह आत्म साक्षात्कार केवल एक ही जन्म का फल नहीं था परंतु उनकी जन्मो जनम की खोज का नतीजा था| ‘दादा भगवान’, इस शब्द का प्रयोग उनके भीतर प्रकट हुए भगवान को संबोधित करने के लिए किया जाने लगा| A.M Patel, शादी शुदा थे पर उन्हें बचपन से ही सनातन सुख और शाश्वत धर्म को जानने की कुतूहलता रहती थी| ऐसे अद्वितीय इंसान, मतलब अम्बालाल भाई ने जून १९५८ में लोगो को आत्मा ज्ञान प्राप्त करवाने का आसान तरीका खोज निकला जिसे उन्होंने ‘अक्रम विज्ञान’ कहा|  

2) वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी

इस काल में इस क्षेत्र से सीधे मोक्ष पाना संभव नहीं है, ऐसा शास्त्रों में कहा गया हैं। लेकिन लंबे अरसे से, महाविदेह क्षेत्र में श्री सीमंधर स्वामी के दर्शन से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग खुला ही हैं। लेकिन परम पूज्य दादाश्री उसी मार्ग से मुमुक्षुओं को मोक्ष पहुँचानें में निमित्त हैं और इसकी प्राप्ति का विश्वास, मुमुक्षुओं को निश्चय से होता ही है। इस काल में, इस क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर नहीं हैं। लेकिन महाविदेह क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी विराजमान हैं। वे भरत क्षेत्र के मोक्षार्थी जीवों के लिए मोक्ष के परम निमित्त हैं। ज्ञानीपुरुष ने खुद उस मार्ग से प्राप्ति की और औरों को वह मार्ग दिखाया है। प्रत्यक्ष प्रकट तीर्थंकर की पहचान होना, उनके प्रति भक्ति जगाना और दिन-रात उनका अनुसंधान करके, अंत में, उनके प्रत्यक्ष दर्शन पाकर, केवलज्ञान को प्राप्त करना, यही मोक्ष की प्रथम और अंतिम पगडंडी है। ऐसा ज्ञानियों ने कहा हैं। श्री सीमंधर स्वामी की आराधना, जितनी ज़्यादा से ज़्यादा होगी, उतना उनके साथ अनुसंधान विशेष रहेगा। इससे उनके प्रति ऋणानुबंध प्रगाढ़ होगा। अंत में परम अवगाढ़ दशा तक पहुँचकर उनके चरणकमलों में ही स्थान प्राप्ति की मोहर लगती है।i

Read More
success